
टॉयलेट में लगाई थी भगवान की मूर्ति, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपी 2 गिरफ्तार
AajTak
सीतापुर जिले के बेर्रा बेरौरा गांव में टॉयलेट में देवी-देवताओं की तस्वीर छपी टाइल्स लगाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला ग्राम प्रधान फरार बताई जा रही है.
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सीतापुर पुलिस ने शौचालय में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में आरोपी महिला ग्राम प्रधान फरार बताई जा रही है. पुलिस आरोपी ग्राम प्रधान की तलाश में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक ये मामला थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बेर्रा बेरौरा गांव का है. बताया जाता है कि बेर्रा बेरौरा गांव के एक शौचालय में कथित रूप से हिंदू धर्म के देवी-देवताओं की फोटो छपी टाइल्स लगाई गई थी. शौचालय निर्माण के दौरान कथित रूप से शौचालय में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर लगी टाइल्स लगाए जाने की फोटोज वायरल हुई थीं.
शौचालय में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया. बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप अवस्थी ने बेर्रा बेरौरा गांव की महिला ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी. बजरंग दल के जिला संयोजक की तहरीर पर मामला दर्ज कर थानगांव पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी थी.
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान ये मामला सही पाया गया. पुलिस ने इस मामले में प्रधान के पति और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की टीम महिला ग्राम प्रधान की तलाश में जुटी हुई है. महिला ग्राम प्रधान फरार बताई जा रही है. गौरतलब है कि शौचालय में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर वाली टाइल्स लगाए जाने की फोटोज सामने आने के बाद हंगामा मच गया था.
बजरंग दल समेत कई हिंदूवादी संगठन इसके विरोध में उतर आए थे. हिंदूवादी संगठनों का आरोप था कि ग्राम प्रधान ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए ऐसा किया है. हिंदूवादी संगठन ग्राम प्रधान के साथ ही अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










