
'टॉयलेट पेपर की तरह छोड़ गए ', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अमेरिका के बारे में क्या-क्या कहा?
BBC
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ ने नेशनल असेंबली में अपने भाषण के दौरान अमेरिका पर पाकिस्तान का इस्तेमाल करने और फिर उसे 'टॉयलेट पेपर' की तरह छोड़ देने का आरोप लगाया.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ की अमेरिका के साथ उनके देश के संबंधों पर की गई टिप्पणी पर चर्चा तेज़ हो गई है.
ख्वाजा आसिफ़ बीते सोमवार नेशनल असेंबली में अफ़ग़ानिस्तान के युद्धों में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर बोल रहे थे.
इस दौरान उन्होंने अमेरिका पर अपने रणनीतिक हितों के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल करने और फिर उसे 'टॉयलेट पेपर' की तरह छोड़ देने का आरोप भी लगाया.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान की ज़मीन पर लड़ी गई दो जंगों में कोई इस्लाम या मज़हब की मोहब्बत के लिए हिस्सा नहीं लिया था. ख्वाजा आसिफ़ ने कहा कि ये कोई जिहाद नहीं था. वो एक सुपरपावर की जंग थी.
ख्वाजा आसिफ़ ने इस आम धारणा से असहमति जताई कि अफ़ग़ानिस्तान की जंगों में पाकिस्तान की भागीदारी धार्मिक या इस्लामी कारणों से प्रेरित थी. उन्होंने देश के दो सैन्य तानाशाह (ज़िया-उल हक और परवेज़ मुशर्रफ़) पर अमेरिका के साथ दिखने के लिए अफ़ग़ानिस्तान की जंगों में शामिल होने का आरोप भी लगाया.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री 1979 में शुरू हुई सोवियत अफ़ग़ान जंग का ज़िक्र करते हुए बोले, "सोवियत यूनियन काबुल में जो हुकूमत थी उसके इनविटेशन पर अफ़ग़ानिस्तान आया था, ये कोई आक्रमण नहीं था. ये अमेरिकी थ्योरी है.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












