
टॉप नक्सल कमांडर हिडमा का पत्नी सहित खात्मा, सुकमा एनकाउंटर में कुल 6 नक्सली ढेर, 50 लाख का था इनामी
AajTak
Top Maoist Commander Madvi Hidma killed: छत्तीसगढ़ के सुकमा में चल रही मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली हिडमा और उसकी पत्नी राजे के मारे जाने की खबर है. हिडमा पर 50 लाख रुपए का इनाम था. अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.
कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा (43) को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है. एनकाउंटर में उसकी पत्नी राजे भी मारी गई. 43 साल का हिडमा 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला सहित कम से कम 26 सशस्त्र हमलों का जिम्मेदार था.
छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के जंगलों में इस बड़े एनकाउंटर की खबर है. चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सिक्योरिटी फोर्स और नक्सल कैडर में झड़प हो गई.
सूत्रों का कहना है कि 6 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कुछ सीनियर कैडर भी शामिल हैं. सिक्योरिटी फोर्स इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं.
एर्राबोर पुलिस स्टेशन एरिया के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुककर फायरिंग हो रही है. नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.
कौन था हिडमा? • जन्म: 1981, पूवर्ति, सुकमा (छत्तीसगढ़) • पद: PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख, नक्सलियों की सबसे घातक हमलावर यूनिट. • वह CPI (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सबसे युवा सदस्य था. • वह बस्तर क्षेत्र से सेंट्रल कमेटी में शामिल होने वाला एकमात्र आदिवासी था. • उसके सिर पर 50 लाख रुपए का इनाम घोषित था. • हिडमा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे (राजक्का) भी मारी गई. • असली नाम: संतोष
मुख्य हमले जिनमें वह शामिल था: • 2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 सीआरपीएफ जवान शहीद • 2013 झीरम घाटी नरसंहार: 27 लोग मारे गए, जिनमें शीर्ष कांग्रेसी नेता शामिल • 2021 सुकमा-बीजापुर मुठभेड़: 22 सुरक्षा कर्मी शहीद.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








