
टैरिफ के 'ट्रैप' में भारत के भी किसान? अमेरिकी खेतिहरों के लिए ट्रंप का अभियान किनकी मुश्किलें बढ़ाएगा
AajTak
ट्रंप ने अपने देश के किसानों को महान बताया तो मैसेज भारत तक आया. ट्रंप ने अपने देश के किसानों से पैदावार बढ़ाने की अपील की है. क्योंकि वह बाहर से अमेरिका आने वाले एग्री प्रोडक्ट पर टैरिफ बढ़ाने जा रहे हैं. ट्रंप के इस कदम का भारत पर क्या असर होगा. क्या मेक्सिको-कनाडा के साथ ट्रंप के टैरिफ वॉर का असर भारत पर भी पड़ेगा?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन ऐसे फैसले लिए हैं जिनका यूं तो संबंध दूसरों से देशों से हैं लेकिन देर-सबेर भारत भी इसके असर से अछूता नहीं रहने वाला है. पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तीन फैसले क्या हैं इसे जानना जरूरी है. ट्रंप के जिस फैसले से भारत पर सीधे असर पड़ सकता है वो है कृषि उत्पादों पर टैरिफ लगाने का फैसला
ट्रंप ने अपने देश के किसानों को संबोधित करते हुए उन्हें अमेरिका का महान किसान बताया है. ट्रंप ने किसानों से कहा है कि वे भारी मात्रा में कृषि उत्पाद बनाना और पैदा करना शुरू कर दें. क्योंकि अगले महीने 2 अप्रैल से बाहर से आने वाले प्रोडक्ट पर टैरिफ बढ़ाया जाएगा. गौरतलब है कि ट्रंप का ये बयान कृषि क्षेत्र में अमेरिका को आत्मनिर्भर बनाने के इरादे से दिया गया है.
1.अगर एग्री प्रोडक्ट पर टैरिफ बढ़ाते हैं ट्रंप...
अगर ट्रंप बाहर से आने वाले कृषि उत्पाद पर टैरिफ बढ़ा देते हैं तो ये प्रोडक्ट अमेरिका में महंगे हो जाएंगे. जिससे अमेरिका में इनका उपयोग और उपभोग प्रभावित हो जाएगा. गौरतलब है कि ट्रंप कई बार हाई टैरिफ के लिए भारत की आलोचना कर चुके हैं और पीएम मोदी के साथ इस मुद्दे को भी उठा चुके हैं.
बता दें कि अमेरिका भारत को बड़ी मात्रा में कृषि उत्पादों का निर्यात करता है. भारत अमेरिका को बासमती चावल, शुगर, कॉटन, मसाला और चाय जैसे कृषि उत्पाद निर्यात करता है.
अगर अमेरिका बाहर से आने वाले कृषि उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाता है, तो भारत का बासमती चावल, मसाले और चाय अमेरिका में महंगे हो जाएंगे. इसका ये असर हो सकता है कि अमेरिकी व्यापारी इन प्रोडक्ट को भारत से मंगाना कम कर दें अथवा बंद कर दें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










