
टेस्ट ड्राइविंग के लिए ली थी गाड़ी, तेज रफ्तार में बाइकर को मारी थी टक्कर... सोशल मीडिया एंन्फ्लुएंसर रजत दलाल ने किया थाने में सरेंडर
AajTak
वीडियो के आधार पर पुलिस ने रजत के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने तथा आमजन के जीवन को संकट में डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. जांच के दौरान, शो-रूम के तत्कालीन कर्मचारी, जो घटना के समय मौके पर थे, उनके भी बयान दर्ज किए गए. साथ ही, पुलिस ने शो-रूम से गाड़ी का रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए पत्राचार भी किया था.
फरीदाबाद के थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने लापरवाही से और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था. रजत दलाल ने सोमवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. रजत दलाल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहा था कि लापरवाह ड्राइविंग और बाइकर्स को टक्कर मारना जैसी घटनाएं रोजमर्रा की बात है.
यह मामला तब सामने आया जब 30 अगस्त को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें रजत दलाल को नेशनल हाइवे पर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुए देखा गया था. जांच में पता चला कि यह घटना 25 फरवरी की है, जब रजत ने Volkswagen Capital Faridabad Showroom, सेक्टर-27, मेवला महाराजपुर से टेस्ट ड्राइव के लिए एक गाड़ी ली थी और उसे सराय टोल तक चलाया था.
वीडियो के आधार पर पुलिस ने रजत के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने तथा आमजन के जीवन को संकट में डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. जांच के दौरान, शो-रूम के तत्कालीन कर्मचारी, जो घटना के समय मौके पर थे, उनके भी बयान दर्ज किए गए. साथ ही, पुलिस ने शो-रूम से गाड़ी का रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए पत्राचार भी किया था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए यातायात पुलिस ने रजत दलाल के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने के लिए भी पत्राचार किया. वल्लबगढ़ के ईस्ट चावला कॉलोनी निवासी रजत दलाल ने 2 सितंबर को थाना सराय ख्वाजा में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है.
पूछताछ के दौरान रजत ने बताया कि वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और नियमित रूप से सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करता रहता है. उसने स्वीकार किया कि 25 फरवरी को उसने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाई थी, जिसकी वीडियो उसके दोस्त ने रिकॉर्ड कर ली थी, जो बाद में वायरल हो गई.
पुलिस ने बताया कि रजत दलाल के खिलाफ पहले से ही गुजरात में दो मुकदमे दर्ज हैं, और अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है. पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










