
टेरर फंडिंग रोकने के लिए 'No Money For Terror' सम्मेलन कल, PAK नहीं होगा शामिल
AajTak
कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए डीजी NIA दिनकर गुप्ता ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया. जिसमें उन्होंने कहा कि आतंकियों को टेरर फंडिंग रोकने के लिए ये कॉन्फ्रेंस बहुत अहम है. 72 देशों के प्रतिनिधि आ रहे हैं. साथ ही 15 मल्टिनेशनल आ रहे हैं. 4 सेशन में ये कॉन्फ्रेंस होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी इसे संबोधित करेंगे.
आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए भारत में शुक्रवार से 'No money for terror' सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. NIA द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 72 देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है. इसमें पाकिस्तान और अफगानिस्तान हिस्सा नहीं ले रहे हैं. इसे आतंकवादियों की कमर तोड़ने के लिए एक बड़े प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. 18 नवंबर को सुबह 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ताज होटल में इसका उद्घाटन करेंगे.
कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए डीजी NIA दिनकर गुप्ता ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया. जिसमें उन्होंने कहा कि आतंकियों को टेरर फंडिंग रोकने के लिए ये कॉन्फ्रेंस बहुत अहम है. 72 देशों के प्रतिनिधि आ रहे हैं. साथ ही 15 मल्टिनेशनल आ रहे हैं. 4 सेशन में ये कॉन्फ्रेंस होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी इसे संबोधित करेंगे.
उन्होंने कहा कि हमारे पास इसके सबूत है कि खालिस्तानी और कश्मीर के आतंकियों को फंडिंग हो रही है. NIA इस दिशा में काम कर रही है. इस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में भी चर्चा होगी. इस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान और अफानिस्तान शामिल नहीं हो रहे हैं. वहीं चीन के आने की भी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.
सम्मेलन का एजेंडा क्या होगा?
1. आतंक पर हो रही विदेशी फंडिंग पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाये जाएंगे. एजेंसियां विदेशी फंडिंग के रूट्स की तलाश में आपसी सहयोग और पारदर्शिता दिखाएंगी.
2. मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर आतंकी संगठनों ने अपना तरीका बदला है. इस पर सभी एजेंसियों को एकजुट होकर जानकारी हासिल करने की बात कही जाएगी, जिससे इसके रूट तक पहुंचा जा सके.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








