
टेरर फंडिंग: दाऊद की D कंपनी फिर एक्टिव, आतंक फैलाने के लिए हवाला से भेजे करोड़ों रुपये
AajTak
आतंकी नेटवर्क चला रहे दाऊद और उसके गुर्गों के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कहा गया है कि आतंकी गतिविधियों के लिए इस साल ही हवाला के जरिए लगभग 25 लाख रुपये भारत भेजे गए. इस पैसे को सूरत के एक हवाला ऑपरेटर के जरिए भेजा गया था, जो इस मामले में गवाह है और उसकी पहचान गुप्त रखी गई है.
डी कंपनी से जुड़े केस में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों और दो वांटेंड आरोपियों के खिलाफ एनआईए की चार्जशीट में कहा गया है कि दाऊद इब्राहिम ने बीते चार सालों में भारत में टेरर फंडिंग के लिए 12 से 13 करोड़ रुपये भेजे थे. यह पैसा बीते चार सालों में भेजा गया. एनआईए ने आरिफ अबुबकर शेख उर्फ आरिफ भाईजान और शब्बीर अबुबकर शेख को पहले गिरफ्तार किया. उसके बाद दाऊद के सहयोगी छोटा शकील के संबंधी मोहम्मद सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट को गिरफ्तार किया गया.
भारत भेजा जा रहा पैसा
एनआईए ने इन तीन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है जबकि इस केस में दाऊद और शकील को वांटेंड बताया गया है. आतंकी नेटवर्क चला रहे दाऊद और उसके गुर्गों के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कहा गया है कि आतंकी गतिविधियों के लिए इस साल ही हवाला के जरिए लगभग 25 लाख रुपये भारत भेजे गए.
इस पैसे को सूरत के एक हवाला ऑपरेटर के जरिए भेजा गया था, जो इस मामले में गवाह है और उसकी पहचान गुप्त रखी गई है. हवाला के इस 25 लाख रुपये में से पांच लाख सलीम ने रखे जबकि पांच लाख रुपये एनआईए को आरिफ के घर से मिले.
एनआईए का कहना है कि हवाला के पैसे की आवाजाही दोनों तरफ से हुई. गिरफ्तार किए गए लोगों ने जिन पैसों की उगाही की थी, उन्हें पाकिस्तान में डी कंपनी के गुर्गों के पास भी भेजा गया था.
भारत से बाहर भेजा जा रहा पैसा

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








