
टेडी बियर में स्नाइपर और बम छिपाकर हमले कर रहा हमास, इजरायल ने वीडियो जारी कर किया बेनकाब
AajTak
इजरायल गाजा पट्टी में हमले के साथ ही हमास को लगातार बेनकाब कर रहा है. आईडीएफ ने एक वीडियो जारी करके दिखाया है कि कैसे हमास के लड़ाके टेडी बियर में स्नाइपर और बम छिपाकर हमले कर रहे हैं. दूसरी तरफ इजरायली बमबारी की यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने निंदा करते हुए कहा कि गाजा तबाही के कगार पर पहुंच गया है.
गाजा में चल रही भीषण जंग के बीच हमास और इजरायल एक-दूसरे के खिलाफ लगातार आरोप लगा रहे हैं. इजरायल डिफेंस फोर्सेस वीडियो और तस्वीरें जारी करके ये साबित करने में लगा हुआ है कि वो मानवता के हित में युद्ध कर रहे हैं, जबकि हमास के लड़ाके इंसानियत के लिए खतरा हैं. वो लोग आम लोगों को ढाल बनाकर उन पर हमले कर रहे हैं. यहां तक स्कूल, अस्पताल और मस्जिद तक का इस्तेमाल कर रहे हैं. आईडीएफ ने एक नया वीडियो जारी करके दिखाया है कि हमास कैसे टेडी बियर में स्नाइपर और बम छिपाकर हमले कर रहा है. दूसरी तरफ यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इजरायली बमबारी की निंदा की है.
इजरायल और हमास के बीच पिछले दो महीने से जंग जारी है. इस लड़ाई में अब तक 17 हजार फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जबकि 47 हजार घायल हुए हैं. मरने वालों में 70 फीसदी से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं, जिस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चिंता जाहिर की है. सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्यों को संबोधित करते हुए गुटेरेस ने कहा कि गाजा में सार्वजनिक व्यवस्था पूरी तरह तहस नहस हो गई हैं. मानवीय सहायता भी पूरी तरह ठप होने का ख़तरा पैदा हो गया है. गाजा में अब तक यूएन के 130 कर्माचरी मारे गए हैं. यूएन महासचिव ने कहा, ''गाजा में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरा अभूतपूर्व है. मेरे 130 से अधिक सहकर्मी पहले ही मारे जा चुके हैं, जिनमें से कई अपने परिवार सहित मारे जा चुके हैं. यह हमारे संगठन के इतिहास में जीवन की सबसे बड़ी हानि है.''
आईडीएफ द्वारा जारी किया गया वीडियो देखिए...
यूएन महासचिव ने ये भी बताया कि गाजा पट्टी पर इजरायली हमले में कितने लोग मारे गए हैं. उन्होंने मिस्र में सामूहिक पलायन के खतरे के प्रति अगाह किया और कहा कि ग़ाज़ा युद्ध अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और शांति के लिए भी ख़तरा बन गया है. उन्होंने कहा, ''नागरिकों की कोई प्रभावी सुरक्षा नहीं है. इज़रायल के सैन्य अभियानों की शुरुआत के बाद से कथित तौर पर 17000 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं. इसमें 4000 से अधिक महिलाएं और 7000 बच्चे शामिल हैं. बताया गया है कि हजारों लोग घायल हुए हैं और कई लोग लापता हैं, संभवतः मलबे के नीचे. ये सभी संख्याएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं, जो कि चिंताजनक है.''
एंटोनियो गुटेरेस ने ये भी कहा कि हमास के हमले के लिए फिलिस्तीनियों के ऊपर सामूहिक सज़ा थोपने को सही नहीं ठहराया जा सकता. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा के लोगों को यहां से वहां जाने को कहा जा रहा है जबकि ग़ाज़ा में कोई ऐसी जगह नहीं है जो सुरक्षित हो. हाल ही में गुटेरेस ने गाजा पर इजरायली बमबारी को लेकर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 99 को लागू कर दिया था. उनकी ओर से आर्टिकिल 99 लागू किए जाने को अभूतपूर्व माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ दशकों में किसी भी संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस अधिकार का इस्तेमाल नहीं किया था. हालांकि, यूएन के तमाम प्रयासों का कोई फायद नहीं दिख रहा.
गाजा में तत्काल युद्धविराम के लिए यूएई की ओर से सिक्योरिटी काउंसिल में प्रस्ताव पेश किया गया था. इस पर अमेरिका ने वीटो कर दिया. अमेरिका इस प्रस्ताव के ख़िलाफ़ मतदान करने वाला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एकमात्र स्थायी सदस्य रहा. वहीं ब्रिटेन मतदान के दौरान अनुपस्थित रहा. फ्रांस ने गाजा में तुरंत सीजफायर के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया. अमेरिका ने इस प्रक्रिया को 'जल्दबाज़ी' बताते हुए कहा कि 'उचित सलाह' नहीं ली गई. अमेरिका के मुताबिक इस प्रस्ताव में इजरायल पर 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले की निंदा नहीं की गई. अमेरिका ने कहा कि प्रस्ताव का सबसे अवास्तविक हिस्सा 'बिना शर्त युद्धविराम' करने की अपील है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










