
टूलकिट मामले में दिशा रवि को नहीं मिली राहत, जमानत की शर्तों में बदलाव की थी मांग
AajTak
दिशा रवि को दिल्ली पुलिस ने 13 फरवरी, 2021 को गिरफ्तार किया था. दिशा को कथित तौर पर किसानों के विरोध से संबंधित टूलकिट सोशल मीडिया पर साझा करने की योजना में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उस समय केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चल रहा था.
दिल्ली हाईकोर्ट से जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को राहत नहीं मिली. दिशा 2021 में किसानों के विरोध का समर्थन करने वाले टूलकिट को साझा करने में कथित संलिप्तता के लिए अभियोजन का सामना कर रही हैं.
जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि ने दिल्ली हाई से विदेश यात्रा से पहले ट्रायल कोर्ट की पूर्व अनुमति लेने की जमानत शर्त में बदलाव करने की मांग की है. दिल्ली हाई कोर्ट ने जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिस अर्जी में दिशा रवि ने जमानत की शर्तों में बदलाव की मांग की थी.
दिशा रवि को दिल्ली पुलिस ने 13 फरवरी, 2021 को गिरफ्तार किया था. दिशा को कथित तौर पर किसानों के विरोध से संबंधित टूलकिट सोशल मीडिया पर साझा करने की योजना में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उस समय केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चल रहा था. दिल्ली में एक ट्रायल कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी.
23 फरवरी 2021 को जमानत देते समय निचली अदालत ने उन पर कई शर्तें लगाई थीं. उनमें यह भी शामिल था कि वह अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










