
टूटी इकोनॉमी की तेज रफ्तार? 8 कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट नीचे आई, अगस्त में रही बस 3.3 प्रतिशत
AajTak
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 8 कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट अगस्त 2022 में महज 3.3 प्रतिशत रही है. जबकि पिछले साल अगस्त में ये दर 12.2% थी. इन 8 कोर सेक्टर में कोयला, कच्चा तेल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट , उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी हैं.
देश की इकोनॉमी सही रफ्तार से बढ़ रही है या नहीं, इसका एक बहुत बड़ा पैरामीटर 8 कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट के आंकड़े होते हैं. अगस्त 2022 के आंकड़े देखें तो इन 8 सेक्टर्स की ग्रोथ महज 3.3% रही है जो ठीक एक साल पहले यानी अगस्त 2021 में 12.2% थी.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 8 कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट अगस्त 2022 में महज 3.3 प्रतिशत रही है. जबकि पिछले साल अगस्त में ये दर 12.2% थी. इन 8 कोर सेक्टर में कोयला, कच्चा तेल (Crude Oil), नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट (Eg. Petrol, Diesel and Petro-Chemical), उर्वरक, इस्पात (Steel), सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी हैं.
जुलाई से भी नीचे आई ग्रोथ रेट
अगर 8 कोर इंडस्ट्री के ग्रोथ रेट को देखा जाए, तो अगस्त 2022 के आंकड़े जुलाई से भी नीचे हैं. जुलाई में ये ग्रोथ रेट 4.5% थी. जबकि उससे पहले जून 2022 में 13.2% और मई 2022 में ये 19.3% तक पहुंच गई थी. अगर बीते 12 महीनों के आंकड़े देखें तो मई 2022 में ही ये ग्रोथ रेट सबसे अधिक रही है. जबकि उससे पहले अगस्त 2021 में ही ये दहाई अंकों में थी और उसके बाद लगातार नीचे है.
टूटी इकोनॉमी की तेज रफ्तार?
आठ कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट इतना नीचे आने से संभव है कि आपको लगे कि इकोनॉमी की हालत खराब हो गई है, या इकोनॉमी की रफ्तार थम रही है. लेकिन असलियत में ये एक तुलनात्मक अध्ययन है, तो इसे ऐसे समझ सकते हैं. जब अगस्त 2021 के आंकड़े निकाले गए तो उसकी तुलना अगस्त 2020 से की गई, और अब अगस्त 2021 की तुलना में इनकी ग्रोथ रेट तय की गई है, इसलिए ये काफी कम लग रही है. लेकिन असल मायने में 8 कोर इंडस्ट्रीज ने अगस्त 2022 में 3.3 प्रतिशत की दर से ग्रोथ दर्ज की है, यानी ये पॉजिटिव संकेत ही है, ना कि निगेटिव.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










