
टी20 वर्ल्ड शेड्यूल जारी होते ही कप्तान सूर्या की भविष्यवाणी, बताया किसके बीच होगा फाइनल
AajTak
अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार को हो गया. टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी को 5-5 के अलग-अलग 4 ग्रुप में रखा गया है.
अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार को हो गया. टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी को 5-5 के अलग-अलग 4 ग्रुप में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं और 15 फरवरी को दोनों आपस में भिड़ेंगी. लेकिन इस वर्ल्ड कप के आगाज से पहले ही टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भविष्यवाणी कर दी है कि फाइनल मैच किसके किसके बीच खेला जाएगा.
सूर्या ने फाइनल को लेकर की भविष्यवाणी
शेड्यूल जारी करते वक्त होस्ट जतिन सप्रू ने सूर्यकुमार यादव से फाइनल मुकाबले के बारे में जानने की कोशिश की. इसपर सूर्या ने कहा कि फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा. वहीं, महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी सूर्या की इस भविष्यवाणी का समर्थन किया.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Full Schedule: टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान मैच
हालांकि, इस टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा से जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि फाइनल में भारत से कौन भिड़ेगा. मैं बस चाहता हूं कि भारतीय टीम ये खिताब जीते.
जानें भारत के कब-कब हैं मुकाबले

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











