
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भी क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान... सामने आया शेड्यूल
AajTak
आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के सुपर सिक्स मुकाबलों की पिक्चर साफ हो चुकी हैं. भारत का पहला मुकाबला 27 जनवरी को बुलावायो में जिम्बाब्वे से होना है. फिर उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भी होगा.
आईसीसी मेनस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीते हैं और वो सुपर सिक्स स्टेज में पहुंच चुकी है. ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को डीएलएस नियम के तहत 7 विकेट से हराकर ग्रुप-बी में टॉप पोजीशन हासिल की थी. कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारतीय टीम ने तीनों मैच जीतकर पूरे 6 अंक जुटाए और अगले दौर में प्रवेश किया.
ग्रुप-B में टॉप पर रहने की वजह से भारत को सुपर सिक्स ग्रुप-2 में जगह मिली. टूर्नामेंट के फॉर्मेट के मुताबिक भारत इस चरण में दो मुकाबले खेलेगा. भारत का सुपर सिक्स में पहला मुकाबला 27 जनवरी को मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में निर्धारित है. फिर सुपर सिक्स में भारत और पाकिस्तान के बीच 1 फरवरी को महामुकाबला खेला जाएगा. यह मैच में भी बुलावायो में ही भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा.
भारतीय टीम लेगी एशिया कप की हार का बदला! गौरतलब है कि दिसंबर में खेले गए अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराया था. ऐसे में यह मुकाबला भारत के लिए बदला लेने का भी मौका होगा. भारत के ग्रुप में इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश भी शामिल हैं, लेकिन इस चरण में भारत का सामना उनसे नहीं होगा.
सुपर सिक्स में कुल 12 टीमें पहुंची हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप स्टेज में जिन टीमों के खिलाफ जीत मिली होती है और वो टीम सुपर सिक्स में भी पहुंचती हैं, तो उन मैचों के अंक अगले राउंड में साथ जाते हैं. भारत और इंग्लैंड सुपर सिक्स में 4-4 अंक के साथ पहुंचे हैं. पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड और जिम्बाब्वे कम अंकों के साथ शुरुआत करेंगे. यही वजह है कि हर मैच सेमीफाइनल की रेस के लिए बेहद अहम हो गया है.
भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को 107 रनों पर ऑलआउट कर 20 ओवर से पहले लक्ष्य हासिल किया. जबकि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 238 रन डिफेंड कर शानदार जीत हासिल की. फिर बारिश से प्रभावित मैच में कीवी टीम को 135 पर समेटा और सिर्फ 13.3 ओवर में टारगेट अचीव किया.
उधर पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. पहले मैच में वो इंग्लैंड से 36 रनों से हारा. इसके बाद स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे को हराकर वापसी की. पाकिस्तान ग्रुप-सी में दूसरे स्थान पर रहकर सुपर सिक्स में पहुंचा. पाकिस्तान का पहला सुपर सिक्स मुकाबला 27 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ हरारे में होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










