
टी-20 वर्ल्ड कप: 'भारत की जीत पर दिल कुछ कहता है, दिमाग़ कुछ और'
BBC
क्रिकेट में दुनिया का हर बड़ा ख़िताब जीतने के बाद भारतीयों के बीच दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं - एक दिमाग़ और दूसरी दिल से. दिल से तो हमेशा यादें रोशन हो जाती हैं लेकिन दिमाग़ बारीक़ विश्लेषण करता है.
क्रिकेट में दुनिया का हर बड़ा ख़िताब जीतने के बाद भारतीयों के बीच दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं - एक दिमाग़ और दूसरी दिल से.
दिमाग़ यह विश्लेषण करता है कि उस जीत का क्या मतलब है. आसपास के माहौल में उसका क्या अर्थ है, अतीत के संदर्भ में उसका क्या मतलब है और जीत हमें भविष्य के बारे में क्या बता सकती है.
दिल बस उस घटना की यादों को तस्वीरों, वीडियो, आवाज़ों और साउंडट्रैक की तरह जमा कर लेता है और जानता है कि वह जितना चाहे उतने समय तक बार-बार उन यादों के पास लौट सकता है.
पहले दिमाग़ को अपना फ़ैसला सुनाने दें.
भारत व्हाइट बॉल क्रिकेट में चैंपियन है. फिर चाहे वो पुरुष या महिला टीम हो या अंडर-19 टीम, आईसीसी की हर ट्रॉफी प्रतियोगिता में भारत का दबदबा रहा है. सिर्फ़ दो को छोड़कर. ये दो प्रतियोगिताएं हैं- पुरुषों का 50 ओवर वर्ल्ड कप और महिलाओं का टी-20 वर्ल्ड कप.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












