
टी-20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान अब भी सेमीफ़ाइनल में पहुंच सकता है बशर्ते...
BBC
इंग्लैंड ने सुपर-8 के मैच में जीत हासिल करके पाकिस्तान की राह बेहद मुश्किल कर दी है. लेकिन पाकिस्तान का सेमीफ़ाइनल में पहुंचना अब भी नामुमकिन नहीं है.
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान दोनों ही इस वक़्त एक जैसी स्थिति में हैं.
दोनों ही टीमों को सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के परफ़ार्मेंस पर निर्भर रहना पड़ रहा है.
सुपर-8 के तहत मंगलवार को कैंडी में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की.
रोमांचक मुक़ाबले में पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर इंग्लैंड सेमीफ़ाइनल में पहुंच गया और पाकिस्तान को ऐसी स्थिति में पहुंच दिया कि अब उसे सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए न्यूज़ीलैंड पर निर्भर रहना होगा.
पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 164 रन बनाए.
ओपनर बल्लेबाज़ साहिबज़ादा फ़रहान ने सबसे अधिक 63 रन बनाए. उनके अलावा बाबर आज़म और फ़ख़र ज़मान ने 25-25 रन की पारी खेली.
जवाब में इंग्लैंड की पारी शुरुआत में लड़खड़ाई लेकिन तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे कप्तान हैरी ब्रूक ने इनिंग्स को संभाला भी और रफ़्तार भी दी.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












