
टीवी सीरियल में नहीं मिला काम तो बाइक चोरी करने लगा जूनियर आर्टिस्ट
AajTak
टीवी सीरियल में काम करने वाले जूनियर आर्टिस्ट को मुंबई पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी में अरेस्ट किया है. पुलिस का कहना है कि बाइक चोरी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच की गई तो जूनियर आर्टिस्ट का नाम सामने आया. इसके बाद उसे अरेस्ट कर 22 बाइक बरामद की गईं हैं.
मुंबई पुलिस ने टीवी सीरियल में काम करने वाले जूनियर आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी जूनियर आर्टिस्ट ने 22 बाइक चोरी की थीं. पुलिस ने सभी बाइक बरामद कर लीं हैं. पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोविड के दौरान काम मिलना बंद हो गया था, इसके बाद खर्चे पूरे करने के लिए वह इस तरह के अपराध करने लगा.
दरअसल, मुंबई के नवघर पुलिस थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले की जांच में सुनील नाम के शख्स के बारे में पुलिस को जानकारी मिली. पुलिस के मुताबिक, सुनील टीवी सीरियल में जूनियर आर्टिस्ट है, वह छोटे रोल करता है. सुनील को हिरासत में लेकर पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने 22 चोरी की गईं बाइक के बारे में जानकारी दी.
पुलिस ने आरोपी सुनील की निशानदेही पर 22 बाइक महाराष्ट्र के जलगांव से बरामद की हैं. पुलिस का कहना है कि सुनील बाइक की चोरी कर जलगांव ले जाता था और वहां कम कीमत पर लोगों को बेच देता था. सुनील लोगों को बताता था कि ये फाइनेंस कंपनी की तरफ से रिकवर की गईं बाइक हैं. फिलहाल इसका पेपर नहीं है. वह सभी को गाड़ी के दस्तावेज बनाकर देने का आश्वासन देता था.
कोविड के दौरान नहीं मिला काम तो करने लगा चोरी
दरअसल, कोविड के दौरान मुंबई में काम मिलना बंद हो गया था. इसको लेकर पैसे की जरूरत पूरी करने के लिए सुनील चोरी करने लगा था. पुलिस अब सुनील से पूछताछ कर यह जानने में लगी है कि कहीं उसका संबंध किसी अंतरराज्यीय गिरोह से तो नहीं है, इसके अलावा उस पर कौन-कौन से मामले पहले से दर्ज हैं.
डीसीपी पुरुषोत्तम कराड़ ने कहा कि जोन 7 के अंतर्गत आने वाले नवघर पुलिस थाने में बाइक की चोरी का केस दर्ज हुआ था. जांच के दौरान पुलिस ने सुनील नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया. सुनील टीवी सीरियल में छोटा मोटा काम करता है. चोरी की बाइक भी बरामद कर ली हैं. वह पैसे के लिए चोरी किया करता था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











