
टीवी की पार्वती ने इस सीरियल पर लगाए आरोप, कहा- '3 साल हो गए नहीं लौटाए मेरे 70 लाख'
AajTak
टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम सोनारिका भदोरिया इनदिनों एक बात को लेकर टेंशन में हैं. दरअसल जिस सीरियल में उन्होंने काम किया वो ना तो रिलीज हो पाया है अभी तक ना तो उन्हें इसमें काम करने की कोई फीस ही मिली है.
देवों के देव महादेव में अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस करने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया ने अब एक बड़ा शॉकिंग खुलासा कर दिया है. उन्होंने अपने एक शो पर अभी तक पेमेंट ना करने का आरोप लगाया है. सीरियल दास्तान-ए-मोहब्बत में सोनारिका ने काम किया था. वे उस दौर को अपने करियर का सबसे बुरा दौर मानती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इस शो के लिए काम करने की फीस नहीं मिली है. इस बात को 3 साल हो चुके हैं. सोनारिका के अलावा और भी ऐसे कलाकार हैं जिनके पैसे बकाया हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










