
टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों ने ICC रैकिंग में मारी उछाल... विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल को बंपर फायदा
AajTak
ICC Latest Test Rankings 2024: बांग्लादेश संग सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ICC रैकिंग में उछाल देखने को मिला है. रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली की रैंकिंग और सुधरी है.
ICC Latest Test Batting Rankings 2024: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ताजा टेस्ट रैकिंग (ICC Test Batter Rankings) में भारतीय टीम के तीन सूरमाओं की रैकिंग में सुधार हुआ है. बांग्लादेश संग शुरू होने वाली सीरीज से पहले भारत के लिए यह शानदार खबर है.
टेस्ट रैकिंग में रोहित शर्मा नंबर 5 पर आ गए हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल नंबर 6 पर पहुंच गए हैं. विराट कोहली टेस्ट रैकिंग में नंबर 7 पर हैं. ICC टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में ये 3 भारतीय बल्लेबाज हैं. खास बात यह है कि तीनों बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक-एक स्थान का उछाल देखने को मिला है.
ICC की रैंकिंग में श्रीलंका के प्लेयर्स को फायदा
आईसीसी नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में श्रीलंका के कई खिलाड़ियों को बड़ी सफलता मिली है. ओवल में इंग्लैंड पर अपनी उलटफेर भरी टेस्ट जीत के बाद छह श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने नवीनतम ICC पुरुष टेस्ट रैंकिंग में अपने करियर की नई हाइएस्ट रैंकिंग हासिल की है.
श्रीलंका ने हाल ही में संपन्न सीरीज के तीसरे टेस्ट में घर से बाहर इंग्लैंड पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की, जिसमें कप्तान धनंजय डी सिल्वा, मध्यक्रम के बल्लेबाज कामिंडू मेंडिस और सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.
टेस्ट की पहली पारी में श्रीलंका के लिए लिए टॉप स्कोरर रहे डी सिल्वा ने 69 रन की पारी खेली थी, जिससे दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्राप्त करने में मदद मिली और वह टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर पहुंच गए. अब वह अपनी टीम के लिए बल्लेबाजों की लिस्ट के टॉप खिलाड़ी हैं.

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.












