
टीम इंडिया को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने वाले कप्तान ने 28 की उम्र में लिया संन्यास, US से खेल सकता है क्रिकेट
AajTak
इस खिलाड़ी ने अपने घरेलू करियर की शुरुआत 2010 में दिल्ली से की थी और 8 सीजन तक टीम के लिए खेला. वह दिल्ली की टीम के कप्तान भी रह चुके हैं.
अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके उन्मुक्त चंद ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. उन्मुक्त अमेरिका जाने की तैयारी में हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था. (Photo-Getty Images) उन्मुक्त ने अंडर-19 के फाइनल मुकाबले में नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने भारत ए के कप्तान के रूप में भी पदभार संभाला और 2015 तक इस पद पर रहे. (Photo-Getty Images) 28 वर्षीय उन्मुक्त ने घरेलू क्रिकेट में और भारत ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्हें 2013 की आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए 30 सदस्यीय टीम में जगह मिली थी. वह 2014 टी20 विश्व कप के लिए 30 सदस्यीय टीम में भी चुने गए थे. (Photo-Getty Images)More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












