
टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, रोहित से खास 'कनेक्शन'
AajTak
आर विनय कुमार भारत की ओर से एक टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी-20 मैच खेल चुके हैं. भारत की जर्सी में वो आखिरी बार नवंबर 2013 में मैदान पर उतरे थे.
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आर विनय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. विनय कुमार भारत की ओर से एक टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी-20 मैच खेल चुके हैं. टीम इंडिया की जर्सी में वह आखिरी बार नवंबर 2013 में मैदान पर उतरे थे. Thankyou all for your love and support throughout my career. Today I hang up my boots. 🙏🙏❤️ #ProudIndian pic.twitter.com/ht0THqWTdP अपने इस आखिरी वनडे मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 ओवरों में एक विकेट लेकर 102 रन चुकाए थे. बेंगलुरु में खेले गए उसी मैच में ओपनर रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा था. रोहित शर्मा के दोहरे शतक की बदौलत भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 57 रनों से हराने में कामयाब रही थी.More Related News

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











