
टिम वॉल्ज Vs जेडी वेंस: अमेरिकी उपराष्ट्रपति डिबेट में ईरान की बढ़ती परमाणु शक्ति पर भिड़े दोनों उम्मीदवार
AajTak
यह डिबेट सीबीएस न्यूज की ओर से कराई जा रही है. भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे शुरू हुई इस 90 मिनट की डिबेट में टिम और जेडी वेंस ने मिडिल ईस्ट में लगातार गहरा रहे तनाव से लेकर अमेरिकी अर्थव्यवस्था, माइग्रेशन और क्लाइमेट चेंज पर अपनी राय रखी.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अब बस एक महीना बचा है. यह चुनाव जीतने के लिए देश की दोनों प्रमुख पार्टियों रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक ने एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा दिया है. ऐसे में बुधवार को दोनों पार्टियों की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टिम वॉल्ज और जेडी वेंस के बीच लाइव वाइस प्रेसिडेंशियल डिबेट हो रही है.
यह डिबेट सीबीएस न्यूज की ओर से कराई जा रही है. भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे शुरू हुई इस 90 मिनट की डिबेट में टिम और जेडी वेंस ने मिडिल ईस्ट में लगातार गहरा रहे तनाव से लेकर अमेरिकी अर्थव्यवस्था, माइग्रेशन और क्लाइमेट चेंज पर अपनी राय रखी.
मिनेसोटा से गवर्नर और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टिम वॉल्ज (60) और ओहायो से सीनेटर रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने डिबेट शुरू करने से पहले एक दूसरे से गर्मजोशी से हाथ मिलाया.
डिबेट की शुरुआत में टिम वॉल्ज ने कमला हैरिस की मिडिल क्लास को लेकर पेश की गई योजनाओं का समर्थन करते हुए कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी को मिडिल क्लास की चिंता है. उन्होंने कहा कि पार्टी सुनिश्चित करेगी कि मिडिल क्लास के कंधों से टैक्स का बोझ कम हो.
यह डिबेट ऐसे समय पर हो रही है, जब मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर है और ईरान ने मंगलवार आधी रात इजरायल पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं. ऐसे में टिम वॉल्ज ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि उनके खराब नेतृत्व की वजह से ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब है. उसकी परमाणु क्षमता लगातार बढ़ रही है. इस पर जेडी वेंस ने ट्रंप की सराहना करते हुए कहा कि ट्रंप की नीतियों की वजह से इस दुनिया में स्थिरता आ पाई थी.
मेरे किसान जानते हैं कि क्लाइमेट चेंज खतरा है

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










