
'टिकट नहीं मिलने पर दुखी न हों, क्योंकि...', दिल्ली चुनाव में दावेदार नेताओं को जेपी नड्डा का संदेश
AajTak
बैठक का उद्देश्य चुनाव से पहले दिल्ली चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना था. दिल्ली चुनाव के विभिन्न पहलुओं जैसे बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, विज्ञापन आदि की देखरेख के लिए गठित लगभग 43 समितियां बैठक के दौरान फीडबैक देंगी. भाजपा चुनाव लड़ने के लिए कमर कस रही है और जेपी नड्डा ने आगे की राह पर मार्गदर्शन दिया.
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता की. इस अहम बैठक का उद्देश्य चुनाव से पहले दिल्ली चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना था. दिल्ली चुनाव के विभिन्न पहलुओं जैसे बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, विज्ञापन आदि की देखरेख के लिए गठित लगभग 43 समितियां बैठक के दौरान फीडबैक देंगी. भाजपा चुनाव लड़ने के लिए कमर कस रही है और जेपी नड्डा ने आगे की राह पर मार्गदर्शन दिया.
सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान जेपी नड्डा ने भाजपा नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि हमें एकजुट होकर लड़ना होगा, क्योंकि इस बार हमारे पास चुनाव जीतने की पूरी संभावना है. टिकट चाहने वालों को नड्डा ने कहा कि जिन्हें टिकट नहीं मिला, उन्हें बुरा नहीं मानना चाहिए, क्योंकि लड़ाई पार्टी को 26 साल बाद सत्ता में वापस लाने की है
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस बैठक में वीरेंद्र सचदेवा, विजयंत पांडा, अलका गुर्जर, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, मनोज तिवारी, योगेश चंदोलिया, सतीश उपाध्याय, मंजीत सिंह सिरसा, विजेंद्र गुप्ता, कमलजीत सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल, पवन शर्मा, डॉ. हर्ष वर्धन एवं बांसुरी स्वराज एवं अन्य उपस्थित थे. जेपी नड्डा ने प्रगति की समीक्षा की और सदस्यों के साथ सफलता का मंत्र साझा किया.
इस बीच, भाजपा ने आप पर हमला तेज कर दिया है. भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली ऐसी सरकार के लिए तैयार है जो बहाने नहीं बनाती. उन्होंने कहा, "दिल्ली में प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. जो सरकार 10 साल से कह रही है कि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं और भविष्य में भी नहीं करने देंगे, तो फिर आप चुनाव क्यों लड़ रहे हैं? अगर आपको काम नहीं करने दिया जा रहा है तो आप शीश महल में रहने के लिए ही चुनाव लड़ रहे हैं. दिल्ली की जनता ऐसी सरकार के लिए तैयार है जो बहाने नहीं बनाती."
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकि वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है. नामांकन की जांच की तारीख 18 जनवरी है. उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










