
टाई होते-होते रह गया MCD का मेयर चुनाव... AAP पार्षदों की क्रॉस वोटिंग के बाद भी बीजेपी को ऐसे हो गया नुकसान
AajTak
मेयर चुनाव के दौरान कुल 265 वोट पड़े, जिनमें से दो वोट अमान्य करार दे दिए गए. चुनाव के दौरान बड़ा खेल भी देखने को मिला. कारण, AAP के 10 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर दी. चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में 132 वोट पड़े. वहीं बीजेपी को भी 132 वोट मिले, लेकिन इनमें से दो वोट अमान्य करार दे दिए गए.
आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार महेश खिंची को गुरुवार को दिल्ली का अगला मेयर चुना गया. अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ पार्टी को इससे बड़ी बढ़त मिली है. अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी की ओर से मैदान में उतारे गए दलित उम्मीदवार खिंची ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किशन लाल को तीन वोटों के मामूली अंतर से हराया. हालांकि दो वोट अमान्य करार दिए जाने से चुनाव टाई होते-होते रह गया.
खिंची को 133 वोट मिले, जबकि लाल को 130 वोट मिले. दो वोट अवैध घोषित किए गए. कांग्रेस के आठ पार्षदों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया. आप और भाजपा के बीच लंबे समय से चली आ रही जुबानी जंग के कारण अप्रैल से स्थगित हुए चुनावों में कांग्रेस ने मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार किया और मेयर के लिए मौजूदा प्रस्तावित कार्यकाल के बजाय पूर्ण कार्यकाल की मांग की.
मेयर चुनाव के दौरान कुल 265 कुल वोट पड़े
दरअसल, मेयर चुनाव के दौरान कुल 265 वोट पड़े, जिनमें से दो वोट अमान्य करार दे दिए गए. चुनाव के दौरान बड़ा खेल भी देखने को मिला. कारण, AAP के 10 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर दी. चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में 132 वोट पड़े. वहीं बीजेपी को भी 132 वोट मिले, लेकिन इनमें से दो वोट अमान्य करार दे दिए गए. उधर, वोटिंग के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद 1 पार्षद सबीला बेगम रुक गईं और आप को वोट कर दिया, इस कारण एक वोट और AAP को मिला और उसका आंकड़ा 133 हो गया. इस तरह से बीजेपी को 130 और आम आदमी पार्टी को 133 वोट मिले.
AAP को पहले से ही था क्रॉस वोटिंग का डर
बता दें कि आम आदमी पार्टी को पहले ही क्रॉस वोटिंग होने का डर सता रहा था. वार्ड समितियों के चुनाव में आप को तीन जोनों में क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा था. उसके कुछ पार्षदों ने पार्टी उम्मीदवारों के बजाए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर दिया था. साउथ जोन में उसके उम्मीदवार हारते-हारते बचे थे. और अब मेयर चुनाव में आप को नेक तो नेक फाइट देते हुए करीब 10 वोट झटक लिए. हालांकि इसका फायदा बीजेपी को नहीं मिल सका और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 3 वोटों से चुनाव जीत गए.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








