टाइल्स काटने की मशीन से किए पत्नी के 6 टुकड़े, पानी की टंकी में 2 महीने तक पैक करके रखी लाश
AajTak
बिलासपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. जहां एक शख्स ने टाइल्स काटने वाली मशीन से पत्नी की लाश के 6 टुकड़े कर दिए. इतना ही नहीं आरोपी ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए एयरटाइट पॉलीथिन में पैक कर डक्ट टैप की मदद से सील पैक कर दिया. इसके बाद पानी की टंकी के अंदर लाश 2 महीने छुपाकर रखा.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से बेहद ही खौफनाक वारदात देखने को मिली. जहां एक शख्स ने टाइल्स काटने वाली मशीन से अपनी पत्नी के 6 टुकड़े कर दिए. फिर बदबू छुपाने और लाश को ठिकाने लगाने के लिए एयरटाइट पॉलिथीन में पैक कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं. इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके सनसनी फैल गई. यह वारदात 6 जनवरी की बताई जा रही है.
यह घटना बिलासपुर शहर के उसलापुर इलाके की है. शख्स जिस लड़की से प्रेम करता था, उसी से शादी की फिर निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए प्रोफेशनल किलर की तरह संसाधनों का इस्तेमाल किया.
पहले टाइल्स काटने वाली मशीन से लाश के 6 टुकड़े किए. फिर उसे ठिकाने लगाने के लिए एयरटाइट पॉलीथिन में पैक कर, डक्ट टैप की मदद से सील पैक कर दिया. इसके बाद पॉलिथीन को पानी की टंकी के अंदर छुपाकर रख दिया और आराम से 2 महीने तक लाश के साथ घर में बड़े आराम से रहता रहा.
पत्नी के चरित्र पर शक करता था आरोपी
एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. इस वजह से उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया. उसने हत्या 2 महीने पहले ही कर दी थी. मगर, इसका खुलासा बेहद ही हैरान करने वाले तरीके से हुआ.
दरअसल, पुलिस को आरोपी पवन की तलाश नकली नोट छापने और उसे आस-पास के इलाके में इस्तेमाल करने को लेकर थी. पुलिस दबिश देकर उसके घर पर पहुंची थी. जहां अन्य सबूतों और नकली नोटों की खोजबीन करते वक्त अचानक उन्हें पानी की टंकी में लाश के टुकड़े पड़े मिले. पूछताछ में उसने बताया यह लाश उसकी पत्नी सती साहू की है. यह सुनकर पुलिस को होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत ही उन टुकड़ों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











