
टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए गई पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में लापता
AajTak
गौरतलब है कि टाइटैनिक 1912 में अपनी पहली यात्रा के दौरान एक हिमखंड से टकराने के बाद अटलांटिक महासागर में डूब गया था. टाइटैनिक के डूबने से 1,500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. जहाज के मलबे को 1985 में अटलांटिक महासागर के तल के काफी गहराई में खोजा गया था.
टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए लोगों को ले जाने वाली एक छोटी पनडुब्बी अपने चालक दल के साथ अटलांटिक महासागर में लापता हो गई है. बीबीसी ने ये जानकारी दी है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है पनडुब्बी समुद्र में कहां लापता हुई है.
पनडुब्बी एक बार में पांच लोगों को ले जा सकती है और टाइटैनिक के मलबे तक पूरी तरह से गोता लगाने में लगभग आठ घंटे लगते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पनडुब्बी को ट्रैक करने के लिए बचाव अभियान चल रहा है.
पनडुब्बी बनाने वाली कंपनी ने एक बयान में कहा कि चालक दल को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी विकल्प तलाशे जा रहे हैं. हालांकि, लापता लोगों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की गई.
पनडुब्बी ऑक्सीजन की चार-दिन की आपूर्ति के साथ चलता है. इसमें आमतौर पर एक पायलट, तीन पेइंग गेस्ट और एक एक्सपर्ट चलते हैं.
गौरतलब है कि टाइटैनिक 1912 में अपनी पहली यात्रा के दौरान एक हिमखंड से टकराने के बाद अटलांटिक महासागर में डूब गया था. टाइटैनिक के डूबने से 1,500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. जहाज के मलबे को 1985 में अटलांटिक महासागर के तल के काफी गहराई में खोजा गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










