
'झूठ नहीं बोलूंगा... 90 के दशक में कांग्रेस ने दलितों और OBC का भरोसा खो दिया', राहुल गांधी की खरी-खरी
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बड़ी स्वीकारोक्ति में माना है कि कांग्रेस दलितों और OBC के हितों की रक्षा उस तरह से नहीं कर पाई जैसा पार्टी को करना चाहिए था. राहुल ने इसके लिए 1990 के दशक के कांग्रेस नेतृत्व को दोष दिया. राहुल ने दो टूक कहा कि अगर वे ऐसा नहीं कहते हैं तो इसका मतलब है कि वे झूठ बोल रहे हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साफ-साफ माना है कि 1990 के दशक में कांग्रेस ने दलितों और अत्यंत पिछड़ी जातियों के हितों की उस तरह रक्षा नहीं की जिस तरह से उसे करनी चाहिए थी. राहुल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों में चूक की वजह से ही आरएसएस सत्ता में आई. उन्होंने कहा कि अगर एक बार कांग्रेस का 'ऑरिजिनिल बेस' पार्टी के साथ आ जाए तो बीजेपी और आरएसएस को भागना पड़ेगा और ऐसा जल्द होगा.
गुरुवार को दलित इनफ्लएंशर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि दलितों और पिछड़ों को केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलने से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, जब तक कि उन्हें संस्थाओं और संपत्ति में "भागीदारी" नहीं मिलती.
'कुछ कमियां रही और ये किसी से छिपा नहीं है'
अपनी दादी इंदिरा के कार्यकाल को याद करते हुए राहुल ने कहा कि तब कांग्रेस के पास दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों का पूरा सपोर्ट था लेकिन 1990 के दशक में 'कुछ कमियां रही', और ये तथ्य पार्टी से छिपा नहीं है.
राहुल ने कहा, "पिछले 10-15 सालों में कांग्रेस पार्टी ने वह नहीं किया जो उसे करना चाहिए था (दलितों, पिछड़ों के लिए). अगर मैं ऐसा नहीं बोलता हूं तो मैं झूठ बोलूंगा. अगर कांग्रेस पार्टी दलितों, पिछड़ों का साथ देती और उनका विश्वास बनाए रखती तो आरएसएस कभी सत्ता में नहीं आ पाता."
उन्होंने आगे कहा, "इंदिरा गांधी के समय में दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों का कांग्रेस पर पूरा भरोसा था. लेकिन 1990 के बाद इसमें कमियां आ गईं. इस सच्चाई को कांग्रेस को स्वीकार करना होगा."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










