
झूठी है सीमा हैदर और सचिन की शादी की बात! नेपाल के मंदिर पहुंचने पर हुआ ये खुलासा
AajTak
सीमा हैदर और सचिन का एक झूठ सामने आया है. IB के मुताबिक, दोनों ने कहा था कि सीमा 13 मई को भारत-नेपाल सीमा सुनौली सेक्टर और सीतामढ़ी सेक्टर से भारत में दाखिल हुई थी. लेकिन जब रिपोर्ट सामने आई तो पता चला दोनों झूठ बोल रहे थे. वहां उस दिन किसी भी थर्ड नेशन सिटिजन की एंट्री नहीं पाई गई.
पाकिस्तान की सीमा हैदर मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इसके साथ ही मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. सीमा और सचिन मीणा शुरुआत से ही कहते आ रहे हैं कि उन दोनों ने नेपाल के पशुपति के गुएश्वरी मंदिर में शादी की थी. लेकिन इस शादी के कोई सबूत नहीं मिले हैं.
सीमा और सचिन की पशुपति मंदिर में शादी की चर्चा के बीच आज तक गुएश्वरी मंदिर पहुंचा. इस मंदिर में जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाता है. पड़ताल में सचिन और सीमा के मंदिर पहुंचने का कोई सबूत नहीं मिला है.
वहीं, मंदिर के बाहर बोर्ड लगा है, जिस पर लिखा है कि केवल हिंदू ही मंदिर के अंदर जा सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सीमा हैदर अंदर कैसे गई और अगर वह गई तो क्या होटल की तरह उसने यहां भी पहचान बदली. मंदिर के बाहर मौजूद लोगों का कहना है कि इस मंदिर में सिर्फ हिंदुओं की ही शादी कराई जाती है.
बता दें, पिछले दो दिन से लगातार सीमा हैदर और सचिन से UP ATS पूछताछ कर रही है. सचिन के पिता से भी पूछताछ की जा रही है. जांच में सीमा को लेकर कई जगह शक पैदा हो रहा है. जिसमें से एक कारण है सीमा का कॉन्फिडेंस. दरअसल, जिस अंदाज से वह एटीसी के सवालों के जवाब दे रही हैं, उससे यह शक पैदा हो रहा है कहीं सीमा को कोई गाइड तो नहीं कर रहा.
सोमवार को भी पूछताछ के दौरान सीमा से अंग्रेजी की कुछ लाइनें पढ़वाई गईं, जिसे उन्होंने बिल्कुल सही तरीके से पढ़ा. बिल्कुल भी फंबल नहीं मारा. इसमें हैरानी की बात ये है कि सीमा महज पांचवीं पास है. ऊपर से वह गांव के इलाके की रहने वाली है. ऐसे में उसका इस तरह अंग्रेजी साफ बोलना एटीएस को हैरानी में डाल रहा है.
IB से मिले ATS को कुछ इनपुट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










