
झील-सी खूबसूरत आंखों वाली मोनालिसा महाकुंभ में नहीं बेच पा रही रुद्राक्ष मालाएं, लौटेंगी MP?
AajTak
Viral Girl Monalisa Leaves Mahakumbh Amidst Fame: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चलते यह किशोरी काफी तंग आ चुकी है और मालाएं खरीदने से ज्यादा लोग उसे देखने आ रहे हैं. इसके चलते अब वह अपने मध्य प्रदेश के खरगोन स्थित घर लौटने की तैयारी में है.
प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा पूरे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से 17 साल की मोनालिसा रातो-रात इंटरनेट मीडिया की सनसनी बनकर उभरी हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने के चलते यह किशोरी काफी तंग आ चुकी है और मालाएं खरीदने से ज्यादा लोग उन्हें देखने आ रहे हैं. इसके चलते अब वह अपने मध्य प्रदेश के खरगोन स्थित घर लौटने की तैयारी में है. संभवतः एक दो दिन में वापस आ जाएंगी.
वायरल गर्ल मोनालिसा घोसले मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के पर्यटन नगर महेश्वर के वार्ड क्रमांक-9 की रहने वाली हैं. फिलहाल वह माता-पिता के साथ माला बेचने महाकुंभ गई है. ससे पहले मोनालिसा को इंदौर की रहने वाली बताया जा रहा था.
मोनालिसा के दादा लक्ष्मण घोसले ने बताया कि उन्हें 20 साल पहले घर बनाने के लिए पट्टे मिले थे. तब से वह यहीं कच्चा-पक्का मकान बनाकर रहते हैं. उनका परिवार वाराणसी और हरिद्वार से कच्चा माल लेकर आता है, यहां मालाएं बनाता है. एक माला 20 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये की होती है. इसमें रुद्राक्ष सहित अन्य मोतियों की मालाएं होती हैं.
कई वर्षों से कर रहे मालाओं का व्यापार
मोनालिसा के दादा ने बताया कि परिवार कई वर्षों से मालाएं बनाकर बेचता है. इसमें ओंकारेश्वर, मांडू, महेश्वर सहित अन्य धार्मिक स्थलों या मेलों में माला बेचने जाते हैं.
दो बहनें और दो भाई

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










