
झारखंड: 26 साल के सरकारी अधिकारी की गोली मारकर हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव
AajTak
झारखंड के बोकारो जिले में 26 वर्षीय सरकारी अधिकारी पिंटू नायक की रविवार रात अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह अपने गांव मधुकरपुर में परिवार से मिलने आए थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
झारखंड के बोकारो जिले में रविवार रात एक 26 वर्षीय सरकारी अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पिंटू नायक के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिला कोषागार कार्यालय में पदस्थापित थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
पुलिस के अनुसार यह घटना कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में उनके घर पर हुई. बोकारो के बेरमो अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीएन सिंह ने बताया कि पिंटू नायक रविवार रात अपने परिवार से मिलने घर आए थे. मृतक के पिता ने जमीन विवाद को लेकर वारदात होने की बात कही है.
सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या
पिंटू के पिता सकुल नायक ने पुलिस को बताया कि रात के खाने के बाद पिंटू अपने कमरे में सोने चले गए थे. रात करीब 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह पिंटू के कमरे में पहुंचे तो उन्हें अपने बेटे का शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा मिला.
परिवार ने तुरंत पिंटू को जमनोर के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना पर एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










