
झारखंड से भाग कपल ने केरल में ली शरण, मस्जिद में रचाई शादी, घरवाले बोले- ये लव जिहाद है
AajTak
UAE में काम करने वाले झारखंड के एक युवक ने अपने दोस्तों से सलाह ली तो उन्होंने केरल जाकर शादी करने को कहा. इसके बाद युवक अपनी प्रेमिका को लेकर केरल के कायमकुलम चला गया और वहां शादी रचा ली.
झारखंड के रहने वाले एक जोड़े ने केरल में शरण लेकर इस्लामी रीति-रिवाजों से शादी कर ली. लड़की के परिवार और पड़ोसियों ने आरोप लगाया है कि यह 'लव जिहाद' का मामला है. शादी करने वाले युवक और युवती का स्कूल के दिनों से लव अफेयर चल रहा था और दोनों पड़ोसी भी हैं.
दरअसल, झारखंड के रामगढ़ जिला स्थित चितरपुर निवासी 30 वर्षीय युवक और 26 साल की युवती बीती 9 फरवरी को आलप्पुझा के कायमकुलम पहुंचे. दावा है कि उन्होंने पहले 11 फरवरी को एक मस्जिद में इस्लामी धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की. बाद में 16 फरवरी को उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ एक स्थानीय मंदिर में फिर से विवाह रचाया.
बताया गया कि पिछले दिनों UAE में नौकरी करने वाला युवक चितरपुर स्थित अपने घर लौटकर आया तो उसे पता चला कि पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई है. इस बीच, इस प्रेमी जोड़े ने घरवालों की मर्जी के बिना शादी करनी चाही तो 'लव जिहाद' के आरोप लगे और विरोध प्रदर्शन होने लगा.
मौत की धमकियां मिलने के बाद युवक ने अपने साथ UAE में काम करने वाले दोस्तों से सलाह ली तो उन्होंने केरल जाकर शादी करने को कहा. इसके बाद युवक अपनी प्रेमिका को केरल भाग गया. उधर, लड़की के परिजनों ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवाया. साथ ही नगर में विरोध प्रदर्शन होने लगे.
यही नहीं, युवती के परिवार ने दोनों का पीछा किया. परिवार झारखंड पुलिस के साथ केरल आया था, लेकिन युवती वापस जाने के लिए तैयार नहीं हुई. इस पर केरल की कायमकुलम पुलिस ने कहा कि जोड़ा वयस्क है और अपनी मर्जी से रह सकता है, तो फिर रिश्तेदार पुलिस सहित झारखंड लौट गए.
अब सुरक्षा की मांग करते हुए वकील एस. लता के माध्यम से केरल हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की गई. इसमें कहा गया है कि प्रेमी जोड़ा 9 तारीख को झारखंड से केरल आया था. 11 तारीख को शादी कर ली. शादी करने के लिए किसी भी तरफ से कोई दबाव नहीं था. पूरी सहमति से शादी की. अपहरण के आरोप में एक झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई है. झारखंड पुलिस 14 तारीख को आई थी और उन्होंने बयान भी दर्ज किए थे. इसके अलावा, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी बयान लिए थे. इसके बावजूद एफआईआर दर्ज की गई. अनुरोध है कि दोनों को झारखंड में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने दिया जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










