
झारखंड में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़... 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर
AajTak
झारखंड के सारंडा जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 10 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है. मारे गए नक्सली की पहचान अमित हांसदा के रूप में हुई है. हांसदा कई नक्सलियों घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहा है.
झारखंड में रविवार तड़के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ़ आपटन मारा गया है. अमित पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. अमित हांसदा ने कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद हराम कर दिया था. उसपर जिले के विभिन्न थानों में नक्सली हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के कई मामले दर्ज हैं.
मुठभेड़ की यह घटना गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल जंगल और पहाड़ी इलाके में घटी. चाईबासा एसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. जिसके बाद सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया.
यह भी पढ़ें: झारखंड: सरंडा जंगल में दो नक्सली गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद हुआ नक्सली अमित हांसदा उर्फ़ आपटन का शव
ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल जब रेलापराल इलाके में पहुंचे, तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ के दौरान दबाव बढ़ता देख नक्सली घने जंगल का सहारा लेकर भाग निकले. सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को एक नक्सली का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान इनामी नक्सली अमित हांसदा के रूप में हुई.
मौके से हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है. आपको बता दें कि 13 अगस्त को भी चाईबासा जिले के पोस्ता जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. उस दौरान छत्तीसगढ़ निवासी एरिया कमांडर अरुण मारा गया था. वहां से एक एसएलआर, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










