
झारखंड में सुबह 8 बजे से पांच घंटे के लिए इंटरनेट बंद, परीक्षा में चीटिंग रोकने के लिए सरकार ने उठाया कदम
AajTak
झारखंड में JGGLCCE परीक्षा के दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवाएं राज्यभर में शनिवार और रविवार को सुबह 8 से दोपहर 1:30 बजे तक निलंबित रहेंगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त निर्देश दिए हैं और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है.
झारखंड में जनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कंप्टेटिव एग्जामिनेशन (JGGLCCE) से पहले राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार को पांच घंटे के लिए इंटरनेट सर्विसेज पर रोक लगाने का फैसला किया है. हेमंत सोरन सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि दो दिन सुबह 8 बजे से दोपहर के डेढ़ बजे तक इंटरनेट सेवा निलंबित रहेंगी. परीक्षा में चीटिंग रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा की तैयारियों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि परीक्षा के दौरान "किसी भी तरह की लापरवाही किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं की जाएगी." उन्होंने एक्स (X) पर एक पोस्ट में कहा, "अगर कोई परीक्षा के दौरान कोई गलत काम करने की कोशिश करता है, तो हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे."
यह भी पढ़ें: UPSC ESE 2025: इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के आवेदन शुरू, फरवरी में होगा एग्जाम, देखें योग्यता
गलती से भी गलती पकड़े गए तो होगी कार्रवाई
झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (JSSC) के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 823 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें लगभग 6.39 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे. परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के खतरों से निपटने के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने फैसला किया है और कहा है कि अगर कोई गलती से भी गलती करता है तो उसे सीरियसली लिया जाएगा.
पेपर लीक के खतरों से निपटने की कोशिश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










