
झारखंड में सियासी हलचल तेज, पूर्व CM चंपई सोरेन 6 MLAs के साथ दिल्ली रवाना, BJP के बड़े नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात
AajTak
झारखंड में सियासी तपिश बढ़ती जा रही है. बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच पूर्व सीएम चंपई सोरेन आज सुबह की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने अपने निजी स्टाफ के साथ सुबह की फ्लाइट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेने को लेकर चल रही सियासी अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. सीएम सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और उनके साथ 6 विधायक भी दिल्ली आ रहे हैं.
इन सभी विधायकों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है. कहा जा रहा है कि ये सभी विधायक भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, JMM के जिन विधायकों से नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती शामिल हैं.
कोलकाता में रूके थे चंपई
सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन कल रात कोलकाता के एक होटल में ठहरे हुए थे जहां उन्होंने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की. आज सुबह की फ्लाइट से वह दिल्ली के लिए रवाना हुए. उन्होंने अपने निजी स्टाफ के साथ सुबह की फ्लाइट से उड़ान भरी. ऐसी अटकलें हैं कि दिल्ली दौरे के दौरान वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं.
वहीं सूत्रों के मुताबिक, उनके कोलकाता से असम भी निकलने की भी संभावना जताई जा रही है. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बीजेपी के झारखंड प्रभारी हैं.
'हम तो आपके सामने हैं...', हेमंत से बगावत के सवाल पर बोले पूर्व सीएम चंपई सोरेन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










