
झारखंड में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, खेत में मवेशी चराने के दौरान गिरी बिजली
AajTak
रांची में वज्रपात की घटना में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. सावडीह गांव की रामानी देवी और द्रौपदी देवी खेत में मवेशी चरा रही थीं, तभी अचानक बिजली गिरी और उनकी जान चली गई. एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा. गांव में शोक की लहर है और लोग प्रशासन से मदद की मांग कर रहे हैं.
झारखंड की राजधानी रांची के सावडीह गांव में सोमवार को आसमान से बरसी आफत ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. खेत में मवेशी चरा रहीं दो महिलाएं वज्रपात की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
मृतकों की पहचान सावडीह गांव निवासी रामानी देवी और द्रौपदी देवी के रूप में हुई है. प्रतिदिन की तरह दोनों महिलाएं अपने-अपने मवेशियों को लेकर खेत की ओर गई थीं, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह दिन उनके जीवन का अंतिम दिन बन जाएगा. ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ बिजली कड़की. उसी दौरान खेत में मौजूद इन महिलाओं पर वज्रपात हो गया.
रामानी देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि द्रौपदी देवी को आनन-फानन में सोनाहातु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतका रामानी देवी के पति रामेश्वर ने बताया कि उनकी पत्नी मवेशी चरा रही थी, तभी अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और वह गिर पड़ी. जब तक लोग दौड़कर पहुंचे, तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था.
यह हादसा न सिर्फ दोनों परिवारों के लिए बल्कि पूरे गांव के लिए गहरे सदमे जैसा है. ग्रामीणों में भय और शोक का माहौल है. लोग अब खेतों में काम करने से पहले मौसम को लेकर और ज्यादा सतर्क हो गए हैं.
प्रशासन की ओर से अभी तक किसी प्रकार की सहायता या आधिकारिक मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए कारगर व्यवस्था की मांग की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










