
झारखंड में भी रिजॉर्ट पॉलिटिक्स! शाम तक सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला तो क्या? JMM ने तैयार किया 'प्लान B'
AajTak
झारखंड में सियासी हलचल बढ़ गई है. बीजेपी भी एक्टिव है, बैठकों का दौर चल रहा है. वहीं, जेएमएम की ओर से चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. अगर शाम तक राजभवन की ओर से सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला तो क्या? इस स्थिति के लिए जेएमएम ने 'प्लान B' भी तैयार कर लिया है.
झारखंड में मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन इस्तीफा दे चुके हैं. ईडी ने हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले सत्ताधारी इंडिया गठबंधन ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता भी चुन लिया. बुधवार को सियासी हलचल के बीच शाम के समय घटनाक्रम तेजी से घटा. हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों के साथ राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया तो वहीं विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने 43 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया.
जेएमएम विधायकों ने राज्यपाल से जल्द सरकार गठन की मांग की. जेएमएम को अभी तक राज्यपाल की ओर से सरकार गठन के लिए न्योता नहीं मिला है. इस बीच, झारखंड बीजेपी में भी बैठकों का दौर चल रहा है और पार्टी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी रांची पहुंच चुके हैं. बढ़ती सियासी गहमागहमी के बीच अब सूबे की सियासत एक बार फिर से रिजॉर्ट पॉलिटिक्स की ओर बढ़ती दिख रही है. बीजेपी की सक्रियता को देखते हुए जेएमएम और कांग्रेस के साथ ही इंडिया गठबंधन की अन्य पार्टियां भी चौकन्नी हो गई हैं.
ये भी पढ़ें- पिता 3 बार के CM, भाभी विधायक और भाई युवा मोर्चा में... जानिए झारखंड की सियासत में कितना है सोरेन फैमिली का दबदबा
मिली जानकारी के मुताबिक जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को आज यानी एक फरवरी की शाम तक सरकार बनाने का न्योता अगर नहीं मिलता है तो गठबंधन के विधायकों को झारखंड के बाहर किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट किया जा सकता है. सूत्रों की मानें तो सभी विधायकों को तेलंगाना ले जाया जा सकता है. इंडिया गठबंधन ने यह फैसला विधायकों में टूट के खतरे को कम करने के लिए लिया है. तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है. ऐसे में इंडिया गठबंधन के नेताओं को लगता है कि विधायकों की एकजुटता सुनिश्चित करने के लिए तेलंगाना सबसे सुरक्षित ठिकाना हो सकता है.
ये भी पढ़ें- क्या BJP झारखंड में कर सकती है खेल? इसलिए चट इस्तीफा, पट ताजपोशी चाहती है JMM
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा के 80 सदस्यों में से सत्ताधारी गठबंधन के 48 विधायक हैं लेकिन चंपई सोरेन की ओर से सरकार बनाने का दावा करते हुए राज्यपाल को जो समर्थन पत्र सौंपा गया है, उस पर 43 विधायकों के ही हस्ताक्षर हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन का संख्याबल इस समय 32 है. बीजेपी हेमंत सोरेन पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार के बीच बीजेपी की सक्रियता ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को चिंता में डाल दिया है. और यही वजह है कि इंडिया गठबंधन किसी भी तरह की टूट के खतरे को टालने के लिए एक्टिव हो गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










