
झारखंड में बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका, JMM का दावा- 16 विधायक हमारे संपर्क में
AajTak
झारखंड में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की तरफ से बड़ा दावा किया गया है. JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 16 विधायक उनके संपर्क में हैं और वे JMM को सपोर्ट कर सकते हैं.
झारखंड में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की तरफ से बड़ा दावा किया गया है. JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 16 विधायक उनके संपर्क में हैं और वे हेमंत सोरेन सरकार को सपोर्ट कर सकते हैं. सुप्रियो भट्टाचार्य के इस बयान ने झारखंड की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है.
सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया कि बीजेपी के ये 16 विधायक वहां घुटन महसूस कर रहे हैं, इसलिए ये JMM को सपोर्ट करना चाहते हैं. सुप्रियो के मुताबिक, ये विधायक अलग गुट बनाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार को सपोर्ट कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि JMM इस प्रस्ताव पर तब ही विचार करेगी जब औपचारिक प्रस्ताव उनके पास भेजा जाएगा.
JMM महासचिव ने यह बयान एक सवाल के जवाब में दिया. उनसे पूछा गया था कि हेमंत सोरेन की सरकार को कोई खतरा तो नहीं है? यह भी पूछा गया था कि कांग्रेस विधायकों को बीजेपी द्वारा आकर्षित करने की कोशिश हो रही है.
बीजेपी ने दावों को नकारा
भारतीय जनता पार्टी ने JMM के दावे को नकार दिया है. पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि JMM विधायक खुद घुटनों तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और सोरेन की पार्टी अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










