
झारखंड: बारातियों से भरी बस की ट्रक से हो गई टक्कर, तीन लोगों की मौत, 8 से ज्यादा घायल
AajTak
झारखंड के लोहरदगा में बारातियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. यह दुर्घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर कुडू इलाके में ताती गांव के पास शुक्रवार रात हुई.
झारखंड के लोहरदगा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई. लोहरदगा के कुडू इलाके में बस और ट्रक के बीच टक्कर में बारात से लौट रहे तीन बच्चों की जान चली गई.
पुलिस ने बताया कि लोहरदगा जिले में बारातियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें तीन बारातियों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे में मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस अधिकारी के मुताबित यह दुर्घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर कुडू इलाके में ताती गांव के पास शुक्रवार रात हुई.
कुडू पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो ने बताया, 'हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, ट्रक चालक समेत आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेजा गया है.'
बारात रांची जिले के बोरेया इलाके में एक शादी समारोह में गयी थी. उन्होंने बताया कि जब यह दुर्घटना हुई उस वक्त बस गुमला जिले की ओर जा रही थी. बता दें कि अभी चार दिनों पहले झारखंड के जमशेदपुर में भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी.
टाटा-रांची एनएच पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी. इस टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके अंदर सवार चार युवक अंदर ही फंसे रह गए. इसके बाद कार में आग लग गई और चारों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार जमशेदपुर में चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी के पास टाटा–रांची नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार दुर्घटना का शिकार हो गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










