
झारखंड: जंगल में माओवादी साजिश का शिकार बनी महिलाएं, IED ब्लास्ट में एक की मौत, दो घायल
AajTak
झारखंड के सारंडा जंगल में माओवादी ने IED ब्लास्ट किया, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. महिला जंगल में पत्ते तोड़ने गई थी. इस घटना को माओवादियों की हताशा माना जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर.
Jharkhand IED Blast: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. जेराइकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) धमाका हुआ. इस विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है. शुरुआती जांच में इस घटना को माओवादी साजिश से जोड़ा जा रहा है.
पत्ते तोड़ने गई महिलाओं पर टूटा कहर पुलिस के अनुसार, महिलाओं का एक समूह जंगल के कोलभोंगा इलाके में 'सियाल' यानी रेशम कपास के पेड़ के पत्ते तोड़ने गया था. इसी दौरान उनमें से एक महिला का पैर माओवादियों द्वारा लगाए गए IED पर पड़ गया. जैसे ही दबाव पड़ा, धमाका हो गया और तीनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं. स्थानीय लोगों ने आवाज सुनकर उनकी मदद के लिए दौड़ लगाई.
एक की मौत, दो महिलाएं घायल पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि धमाके में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य महिलाएं घायल हुई हैं, जिनको तुरंत इलाज के लिए भेजा गया है. हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है. विस्फोटक और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच भी शुरू कर दी गई है, ताकि माओवादियों की गतिविधियों के बारे में अधिक सुराग मिल सकें.
घायलों का इलाज जारी SP अमित रेणु ने बताया कि दोनों घायलों का मनोहरपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. आवश्यकता होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया जा सकता है. पुलिस प्रशासन घायलों के परिवारों से लगातार संपर्क में है और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दे रहा है.
माओवादियों की हताशा SP रेणु ने इस IED ब्लास्ट को माओवादियों की हताशा का संकेत बताया है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल इलाके में लगातार इंटेंसिव कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं. इससे माओवादियों की गतिविधियों पर कड़ा दबाव बना है, जिसके चलते वे इस तरह की कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इलाके में ऑपरेशन और तेज किया जाएगा ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










