
झारखंड: चाईबासा में सॉफ्टवेर इंजीनियर से गैंग रेप, 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
झारखंड के चाईबासा में एक युवती अपने एक दोस्त के साथ गुरुवार शाम स्कूटी से घूमने निकली थी. टेकराहातु हवाई पट्टी गई के पास 8-10 युवकों ने उसके दोस्त को डरा धमकाकर भगा दिया. इसके बाद युवती को दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर उठाया है.
झारखंड के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेकराहातु के पास एक आदिवासी युवती के साथ 8-10 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात को एयरोड्रम के पास अंजाम दिया गया है. पीड़िता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और चाईबासा में रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रही है. घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है.
जानकारी मिली है कि पीड़िता झींकपानी थाना के गांव की है. वह चाईबासा के अपने एक दोस्त के साथ गुरुवार शाम स्कूटी से घूमने के लिए टेकराहातु हवाई पट्टी गई थी. वहां 8-10 युवकों ने उसके दोस्त को डरा धमकाकर भगा दिया. इसके बाद युवती को दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया.
संदेह के आधार पर कुछ युवकों को लिया हिरासत में
रात को इसकी सूचना जब पुलिस को मिली, तो सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन पाठक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की.
इस मामले में संदेह के आधार पर पुलिस आस-पास के गांव से कुछ युवकों को उठाकर थाना ले गई है. यहां सभी से पूछताछ चल रही है. पीड़ित लड़की को सदर अस्पताल में पुलिस की निगरानी में रखा गया है. उसको किसी से बात करने नहीं दी जा रही है.
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया है कि शक के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है. 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं न्यायालय में 164 का बयान भी कलमबंद किया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










