
झारखंड: चंपाई सोरेन के काफिले में शामिल स्कॉर्ट गाड़ी को ट्रक ने मारा धक्का, ड्राइवर की मौत
AajTak
झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के काफिले में शामिल स्कॉर्ट गाड़ी को एक ट्रक ने देर रात धक्का मार दिया. इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई और कई जवान घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया है.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को स्कॉर्ट कर रही गाड़ी को मंगलवार रात दो बजे के करीब एक अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में स्कॉर्ट गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई. वहीं पांच जवान बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. यह घटना सरायकेला -टाटा मुख्य मार्ग पर मुडिया गांव के पास की है.
पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की स्कॉर्ट गाड़ी के चालक विनय कुमार वानसिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना में पांच अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना रात 2:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. सभी जवान मंत्री चंपाई सोरेन को उनके आवास जिलिंगगोडा में छोड़कर पुलिस लाइन लौट रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने स्कॉर्ट गाड़ी में धक्का मार दिया.
चाईबासा का रहने वाला है मृत जवान मृत जवान चाईबासा जिले के भोया गांव का रहने वाला है. दुर्घटना के बाद एंबुलेंस से सभी घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बा सभी को जमशेदपुर बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है. मृत चालक के परिवार वाले अभी तक सदर अस्पताल नहीं पहुंचे है.
चंपाई सोरेन ने जेएमएम के खिलाफ खोल दिया है मोर्चा जेएमएम से बागी हुए चंपाई सोरेन दो दिनों से दिल्ली में थे. बीजेपी के साथ जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इस बारे में उन्होंने कहा भी कि विकल्प खुले हैं, लेकिन बीजेपी से बात नहीं हुई है. चंपाई के मोर्चा खोल लेने से झारखंड में सियासी घमासान छिड़ गया है. इसी बीच दिल्ली से लौटने के बाद वह सरायकेला स्थित अपने घर पहुंचे. उसके बाद उनके काफिले में शामिल स्कॉर्ट गाड़ी के साथ यह हादसा हुआ.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










