
झारखंड: गढ़वा में पत्नी की हत्या कर घर से फरार हुआ पति, तलाश में जुटी पुलिस
AajTak
गढ़वा जिले के अंजनिया गांव में 50 वर्षीय सुरेश साव ने अपनी पत्नी तेतरी देवी की हत्या कर दी और मौका-ए-वारदात से फरार हो गया. अब पुलिस इस मर्डर केस की जांच कर रही है. पुलिस उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.
Garhwa Murder Case: झारखंड के गढ़वा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. यह घटना मंगलवार की रात अंजनिया गांव में हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान 48 वर्षीय तेतरी देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वारदात घर के अंदर ही हुई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव घटना की सूचना मिलते ही केतार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि तेतरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है. घटनास्थल से कुछ अहम सबूत भी जुटाए गए हैं.
आरोपी पति फरार हत्या के बाद आरोपी सुरेश साव फरार हो गया है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. अधिकारी का कहना है कि सुरेश साव के पकड़े जाने के बाद ही घटना के पीछे का वास्तविक कारण साफ हो सकेगा. फिलहाल यह मामला हत्या के गंभीर अपराध के रूप में दर्ज किया गया है.
जांच के बाद खुलेगा हत्या का राज केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है. पुलिस शुरुआती स्तर पर सभी एंगल से जांच कर रही है. आसपास के ग्रामीणों और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटनाक्रम को पूरी तरह से समझा जा सके. फिलहाल पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की वजह सामने आएगी.
पुलिस ने दर्ज की FIR पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि सुरेश साव के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. गांव में तनाव न बढ़े, इसके लिए भी पुलिस की निगरानी जारी है. कत्ल के इस मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पर निर्भर करेगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










