
झारखंड के हजारीबाग में NTPC के डीजीएम की हत्या, घात लगाकर बैठे बदमाशों ने मारी गोली
AajTak
झारखंड के हजारीबाग में बदमाशों ने दिनदहाड़े एनटीपीसी (NTPC) के सीनियर ऑफिसर की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह इलाके में हुई, जहां हमलावरों ने घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश जारी है.
झारखंड के हजारीबाग जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एनटीपीसी (NTPC) के वरिष्ठ पदाधिकारी कुमार गौरव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह इलाके में हुई, जहां हमलावरों ने घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. हत्या की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास आज सुबह करीब 9:30 बजे की है. घटना के बारे में हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.
यहां देखें Video
डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित कार्यालय में तैनात थे. आज शनिवार की सुबह वे ऑफिस जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. इस दौरान कुमार गौरव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. कुमार गौरव की पीठ में गोली लगी थी. आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचे. कुमार गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: ड्यूटी पर सोते हुए फोटो खींचकर कर दी वायरल...भड़के सेक्योरिटी गार्ड ने गोली मारकर किया घायल
एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी की हत्या की घटना के बाद एनटीपीसी के अधिकारियों के बीच दहशत फैल गई. हजारीबाग के बड़कागांव व केरेडारी क्षेत्र में एनटीपीसी के कई काम चल रहे हैं. अधिकारियों का वहां जाना-आना लगा रहता है. लिहाजा अधिकारी व कर्मचारी खुद को असुरक्षित मान रहे हैं. बता दें कि घटनास्थल हजारीबाग और बड़कागांव के बीच का इलाका है. इस इलाके में पहले भी करीब दो साल पहले रीत्विक कंपनी के जीएम को बदमाशों ने गोली मार दी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










