
झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब Mid Day Meal में बच्चों को परोसी जाएगी अंडा करी
AajTak
झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को अब अंडा करी परोसे जाने का फैसला किया गया है. अभी तक यहां बच्चों को उबले अंडे दिए जाते थे. बता दें कि सरकारी स्कूलों में ज्यादातर कमजोर वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं, उन्हें पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन मिल सके, इसी को लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है.
झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील में अब अंडा करी भी परोसी जाएगी. पहले हफ्ते में दो दिन उबले अंडे दिए जाते थे. बच्चों को न्यूट्रीशन और पौष्टिकता के साथ लजीज खाना मिले, इस मकसद से अब अंडा करी देने की तैयारी की गई है. इसको लेकर बच्चे भी उत्साहित हैं. सरकारी स्कूलों में ज्यादातर बच्चे Weaker Section से आते हैं.
झारखंड के शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने बताया कि राज्य में मिड डे मील लजीज भी हो और जो बच्चे Weaker Section से आते हैं, उन्हें न्यूट्रीशन मिल सके, इसी मकसद से अब बच्चों की थाली में अंडा करी परोसे जाने का फैसला किया गया है. सरकार की तरफ से जल्द हफ्ते में 5 दिन बच्चों को अंडा परोसने की योजना है.
रांची के जगन्नाथपुर मिडिल स्कूल के बच्चे, प्राचार्य और रसोइया दीदी भी सरकार की पहल से उत्साहित दिखीं. प्राचार्य राजेश ने बताया कि राज्य के ज्यादातर गरीब बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं, ऐसे में उनके भोजन में न्यूट्रीशन और स्वाद का कॉम्बिनेशन हो तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता.
रसोई में काम करने वालों को समय से नहीं मिलता मानदेय
वहीं यहां काम करने वाली रसोइया दीदी इस बात से दुखी हैं कि उनके पेट का ख्याल सरकार नहीं रखती. मानदेय वैसे भी कम है, वह भी समय पर नहीं मिलता. हालांकि उनका कहना है कि सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है, उससे वह बखूबी निभाएंगे.
इधर जो बच्चे वीकर सेक्शन से आते हैं, वे उत्साहित हैं. भात के साथ उन्हें अंडा करी बेहद पसंद है. किसी के पिता ऑटो चलाकर तो कोई मजदूरी करके घर चलाते हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










