
झारखंड के रामगढ़ में अपहरण गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
AajTak
झारखंड के रामगढ़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने अंतरराज्यीय 'अपहरण गिरोह' के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के लोग पैसा डबल करने का झांसा देकर फंसाते थे और फिर उन्हें अगवा कर पैसों की वसूली करते थे. पुलिस ने इन आरोपियों को उस वक्त पकड़ा जब दो अगवा किए गए लोगों को छुड़ाने के लिए एक ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा था.
झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय 'अपहरण गिरोह' के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को एक घर पर छापेमारी कर फिरौती के लिए बंधक बनाए गए दो लोगों को भी मुक्त कराया. यह कार्रवाई जिले के दिगवार गांव में हुई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस गिरोह के सदस्यों को तब पकड़ा गया जब पुलिस ने बंधकों को छुड़ाने के लिए अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान गिरोह के पास से दो इलेक्ट्रॉनिक नोट गिनने की मशीनें भी बरामद की गईं हैं.
एसपी के अनुसार, यह गिरोह भोले-भाले लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर फंसाता था. इसके बाद उन्हें बंधक बनाकर फिरौती वसूलने की कोशिश करता था. मामले में विस्तृत जांच की जा रही है और मंडू (कुजू) पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इससे जुड़े मामलों की जांच कर रही है.
इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. पुलिस की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से दो लोगों को सुरक्षित बचाया गया और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










