
झारखंड के युवक की सऊदी अरब में मौत, पुलिस और स्मगलरों के बीच क्रॉस फायरिंग में गई जान
AajTak
झारखंड के गिरिडीह जिले के एक युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई. बताया जाता है कि सऊदी अरब पुलिस एक अभियान चला रही थी. इसी दौरान युवक भी वहां पहुंच गया और गोली लगने से घायल हो गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के मधगोपाली पंचायत के दुधपनिया निवासी प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की सऊदी अरब में मौत हो गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक जयराम कुमार महतो ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भारतीय दूतावास, झारखंड के राज्यपाल, औए गिरीडीह के डीसी को पत्र लिखा है. बताया जाता है कि मृतक विजय कुमार महतो हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे.
स्थानीय पुलिस की गोली लगने से हुई मौत
कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर कार्यस्थल पर विजय कुछ सामग्री एकत्र करने गए थे, तभी वहां स्थानीय पुलिस स्मगलरों को पड़ने के लिए गोलीबारी कर रही थी. ऐसे में मौके से गुजर रहे विजय कुमार महतो को गलती से पुलिस की गोली लग गई. जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 24 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: UP के शख्स ने सऊदी अरब में की आत्महत्या, Video कॉल पर पत्नी से हुए विवाद के बाद उठाया कदम
मृतक ने अपनी पत्नी को आखिरी बार भेजे गए वॉइस नोट में बताया था कि पुलिस किसी और पर गोली चला रही थी, लेकिन गोली गलती से मुझे लग गई. इस दर्दनाक घटना के बाद डुमरी विधानसभा के विधायक जयराम कुमार महतो ने भारतीय दूतावास, सऊदी अरब के अधिमारियो को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि विजय कुमार महतो की मृत्यु की पूरी जांच कराई जाए. उनके पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने की व्यवस्था हो. साथ ही शोकग्रस्त परिवार को कानूनी व वित्तीय सहायता दी जाए.
मौत की खबर से गांव में शोक की लहर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










