
झारखंड: एक लाख रुपये में दो नवजात बच्चों का सौदा, खुलासा होने पर तीन स्वास्थ्यकर्मी बर्खास्त
AajTak
झारखंड के गुमला जिले में दो नवजात शिशुओं की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है. एक लाख रुपये में दोनों बच्चों की डील हुई थी. पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें तीन स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं. पुलिस ने दोनों नवजात बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया.
झारखंड के गुमला ज़िले में एक महीने से भी कम उम्र के दो नवजात शिशुओं को बेच दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हालांकि बाद में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उन दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया. इस वारदात के बारे में पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि इस अवैध कृत्य में शामिल होने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पांच की पहचान हो गई है, जबकि दो अज्ञात लोग शामिल हैं. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अधिकारियों को रविवार को सामने आए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं.
जिल के रायडीह थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने पीटीआई को बताया कि दोनों नवजात शिशुओं को दो पक्षों को बेचा गया था. बाद में पुलिस ने एक बच्चा रांची से और दूसरा गुमला से बरामद किया है.
इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मामला अवैध गोद लेने से संबंधित है, क्योंकि गोद लेने के कानून के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया था और स्वास्थ्य अधिकारियों ने कथित तौर पर माता-पिता को शिशुओं को सौंपने के लिए राजी किया था.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त में कथित रूप से शामिल सात लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि उनमें से पांच की पहचान हो गई है और दो लोग अज्ञात हैं. एसएचओ यादव ने कहा कि पुलिस ने पूरे मामले जांच शुरू कर दी है.
गुमला के सिविल सर्जन शंभू नाथ चौधरी ने बताया कि जांच में रायडीह के बांसडीह की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, शंख मोड़ की सहिया पार्वती देवी और ब्लॉक टीम ट्रेनर (बीटीटी-ग्रामीण) सुमन कुजूर की संलिप्तता सामने आई है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








