
झारखंडः फेसबुक पर DGP के नाम से फेक आईडी बनाई, उनके दोस्तों को रिक्वेस्ट भेज मांग रहे पैसे
AajTak
साइबर अपराधी अब पुलिस अधिकारियों के नाम से फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांग रहे हैं. अब झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा के नाम से फेक अकाउंट बना दिया गया है और लोगों को रिक्वेस्ट भेजी जा रही है.
सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर आजकल कई लोगों के नाम से फेक अकाउंट बनाए जा रहे हैं. साइबर अपराधी इन अकाउंट्स को बनाते हैं और फिर लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर उनसे पैसे मांगते हैं. अभी तक तो फेक अकाउंट आम लोगों के ही बनाए जाते थे. लेकिन अब इन साइबर अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया कि झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया है और दर्जनों लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं. साइबर अपराधियों ने झारखंड पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी नीरज सिन्हा के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पैसे की मांग की है. फर्जी प्रोफाइल से डीजीपी के परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई थी. फर्जी प्रोफाइल बनाने के लिए उनकी असल प्रोफाइल के तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था. मामला सामने आने के बाद डीजीपी ने अपने परिचितों से इससे सावधान रहने की अपील की है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










