
झारखंडः जहरीली शराब से दो दर्जन लोगों की मौत के मामले में फरार शराब माफिया 5 साल बाद गिरफ्तार
AajTak
झारखंड के रांची की जिला पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे शराब माफिया नरेश सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है. पिछले पांच साल से पुलिस नरेश की तलाश में थी. नरेश जहरीली शराब के सेवन से 22 लोगों की मौत के मामले में आरोपी है.
झारखंड के रांची की जिला पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे शराब माफिया नरेश सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नरेश सिंधिया उर्फ नरेश सिंघानिया और उसके भाई प्रह्लाद सिंघानिया की गिनती रांची के सबसे बड़े शराब माफिया के रूप में होती थी. पिछले पांच साल से पुलिस नरेश की तलाश में थी. नरेश जहरीली शराब के सेवन से 22 लोगों की मौत के मामले में आरोपी है. जहरीली शराब की सप्लाई करने वाले नरेश के बड़े भाई प्रह्लाद सिंघानिया, गौतम थापा और इंद्रभान थापा को 20 अगस्त 2018 के दिन उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. अदालत ने तीनों को गैर इरादतन हत्या और जहरीली चीजों का मिलावट करने के मामले में दोषी करार दिया था. इस मामले में सुखदेवनगर और नामकुम थाने में मृतक के परिजन संतोष कुमार के बयान पर तीनों के खिलाफ 2017 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










