
झमाझम बारिश और बर्फीली हवाओं का असर, दिल्ली वालों ने 3 महीने बाद ली साफ हवा में सांस
AajTak
दिल्ली में रविवार को हुई बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह 9 बजे AQI 150 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है. पिछले दिनों प्रदूषण स्तर ज्यादा था, लेकिन बारिश के कारण हवा साफ हुई है.
देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद आबोहवा बदल गई है. रविवार (25 जनवरी) को दिल्ली की एयर क्वालिटी में काफी सुधार देखने को मिला. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सुबह 9 बजे AQI 150 रहा, जो 'मध्यम' कैटेगरी में आता है.
रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 0.9 डिग्री कम है. इससे पहले शनिवार को साढ़े तीन महीने से ज्यादा वक्त के बाद प्रदूषण का स्तर 'मध्यम' कैटेगरी में आया है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में रात का तापमान भी मौसमी औसत से कम रहा, जबकि सुबह 8:30 बजे रिलेटिव ह्यूमिडिटी 90 प्रतिशत दर्ज की गई.
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का तापमान
IMD के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, पालम में 4.5 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 5.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 6.1 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
हवा चलने और कोहरे की आशंका

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










