
ज्योति मल्होत्रा को वीजा दिलाने में हरकीरत ने की थी मदद, पाकिस्तानी दूतावास के दानिश से भी मिलवाया
AajTak
ज्योति ने तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की, जहां उसे वीआईपी ट्रीटमेंट और पुलिस सुरक्षा मिली. उसके सोशल मीडिया वीडियो के अनुसार, उसे एक इफ्तार पार्टी में दानिश ने व्यक्तिगत रूप से गेट पर रिसीव किया और अपनी पत्नी से मिलवाया. ज्योति ने दानिश को भी हिसार आने का न्योता भी दिया.
जासूसी मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कर्मचारी हरकीरत सिंह ने मिलवाया था. जांच में खुलासा हुआ कि हरकीरत ने ज्योति को दो बार पाकिस्तान का वीजा दिलाने और सिख जत्थे के साथ वहां भेजने में मदद की. पुलिस ने हरकीरत का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच के बाद उन्हें पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जाएगा.
ज्योति से राष्ट्रीय जांच एजेंसी और मिलिट्री इंटेलिजेंस सहित कई केंद्रीय एजेंसियों ने रिमांड के दौरान कई घंटों तक पूछताछ की. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ज्योति के पास सैन्य जांच तक कोई पहुंच नहीं थी, लेकिन उसे पाकिस्तान समर्थक नैरेटिव को बढ़ावा देने के लिए एक 'संपर्क' के रूप में तैयार किया जा रहा था.
पूछताछ में ज्योति ने दानिश के साथ संबंधों पर ज्यादातर खामोशी बरती और कहा कि वह अपने यूट्यूब चैनल 'ट्रैवल विद जो' के लिए वीडियो बनाती थी, जो उसका शौक है. उसने पूछताछ में कोई पछतावा नहीं दिखाया और दावा किया कि उसने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग किया.
ज्योति ने तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की, जहां उसे वीआईपी ट्रीटमेंट और पुलिस सुरक्षा मिली. उसके सोशल मीडिया वीडियो के अनुसार, उसे एक इफ्तार पार्टी में दानिश ने व्यक्तिगत रूप से गेट पर रिसीव किया और अपनी पत्नी से मिलवाया. ज्योति ने दानिश को भी हिसार आने का न्योता भी दिया.
बता दें कि दानिश को 13 मई 2025 को जासूसी के आरोप में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था. ज्योति ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि इसमें पाकिस्तान की कोई गलती नहीं है, जिसे जांच एजेंसियां एक नए तरह के युद्ध अभियान का हिस्सा मान रही हैं.
ज्योति की कश्मीर और अन्य राज्यों की यात्राओं की भी जांच हो रही है. उसकी एक महिला साथी, ओडिशा की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति के साथ कथित संबंधों की पड़ताल की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










