
ज्योति मल्होत्रा पर कई बड़े खुलासे... पहले पाक, फिर कश्मीर का दौरा और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान PAK एजेंट से संपर्क
AajTak
Jyoti Malhotra Youtuber : जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ जारी है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए पाकिस्तान में घुसकर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के वक्त ज्योति मल्होत्रा की गतिविधियां और संपर्क विशेष रूप से संदिग्ध पाई गई हैं. हमले से पहले वह पाकिस्तान गईं थी, उसके बाद कश्मीर का दौरा किया था.
Youtuber Jyoti Malhotra News : हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. पाक खुफिया एजेंसियों से जुड़े जासूसी मामले में गिरफ्तार मल्होत्रा पहले पाकिस्तान गईं, फिर कश्मीर का दौरा किया और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीधे पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों (PIOs) के संपर्क में थी. हरियाणा पुलिस के अनुसार, यह कोई साधारण 'यात्रा व्लॉगर' का मामला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर षड्यंत्र है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान थी एक्टिव
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए पाकिस्तान में घुसकर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के वक्त ज्योति मल्होत्रा की गतिविधियां और संपर्क विशेष रूप से संदिग्ध पाई गई हैं. पुलिस के मुताबिक, वह इसी दौरान PIOs के संपर्क में थीं और संवेदनशील सूचनाएं व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट के जरिए साझा कर रही थी.
कश्मीर दौरे और पाकिस्तान लिंक पर गहन जांच
हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थीं, और उससे पहले पाकिस्तान की यात्रा भी कर चुकी थीं, जो एक प्रायोजित यात्रा मानी जा रही है. पुलिस अब इन यात्राओं के आपसी संबंध और उद्देश्य को खंगाल रही है. पुलिस ने ये भी बताया कि वह एक बार चीन भी गई थीं और वहाँ का वीज़ा माँगते हुए वीडियो भी शेयर किया था. वह अन्य भारतीय यूट्यूब इन्फ्लुएंसर्स के भी संपर्क में थीं, जिनके पाक एजेंसियों से जुड़ाव की आशंका पर भी अब जांच चल रही है.
पाकिस्तानी एजेंट से गहरे संबंध

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










